दिनेश कार्तिक को CPL इवेंट में दिखना पड़ा महंगा, BCCI से बिना शर्त मांगी माफी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालहि में CPL के एक मैच के दौरान ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में KKR के कप्तान और BCCI के अनुंबधित खिलाड़ी दिनेश कार्तिक दिखे थे, जिसके बाद BCCI ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था और पूछा कि उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट क्यों नहीं रद्द किया जाए? वहीं अब कार्तिक ने नोटिस का जवाब देते हुए बोर्ड से बिना शर्त माफी मांग ली है और स्पष्ट किया कि उनका CPL टीम के साथ कोई लेना देना नहीं है.
