एशियाई चैम्पियनशिप में दिव्या काकरान का स्वर्ण पर कब्जा, बनीं ऐसी दूसरी भारतीय महिला रेसलर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
नई दिल्ली में जारी एशियाई चैम्पियनशिप में भारतीय महिला पहलवान दिव्या काकरान ने 68 किलोग्राम भार-वर्ग में सारे मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों को चित करते हुए स्वर्ण पर कब्जा किया। वो स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बनीं। बता दें नवजोत कौर एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं, जिन्होंने 2018 में किर्गिस्तान के बिशकेक में 65 किलोग्राम भार-वर्ग में खिताब जीता था।
