शूटिंग वर्ल्ड रैंकिंग में भारतीयों ने मारी बाजी, पुरुष कैटेगरी में दिव्यांश और महिला में एलावेनिल नंबर वन पर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया शूटिंग की वर्ल्ड बॉडी इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन ने अप्रैल की नई वर्ल्ड रैंकिंग जारी की है। जिसमें 10 मीटर एयर राइफल की दोनों कैटेगरी में टॉप पर भारतीय शूटर हैं मेल कैटेगरी में दिव्यांश सिंह पवार और महिला कैटेगरी में एलावेनिल वलारिवान पहले नंबर पर हैं। वहीं मनु भास्कर तीसरे से दूसरे पर और यशस्वनी पांचवें से चौथे स्थान पर आ गई हैं। बता दें कि भारतीय निशानेबाज ने पहले टोक्यो ओलंपिक के लिए 15 कोटा दिलाए।
