आठवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बने जोकोविच, जीता 17वां ग्रैंडस्लैम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने फाइनल में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को हरा दिया। उन्होंने आठवीं बार इस टूर्नामेंट का टाइटल अपने नाम किया। यह उनका 17वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। चार घंटे तक चले पांच सेट के इस मुकाबले में जोकोविच ने डोमिनिक को 6-4, 4-6, 2-6, 6-3, 6-4 से हरा दिया। दो सेट हारने के बाद उन्होंने मैच में दमदार वापसी की।