फाइनल में कनाडा के राओनिक को हराकर जोकोविच ने जीता करियर का 80वां टाइटल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन एटीपी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक को 1-6, 6-3 और 6-4 से हराया। जोकोविच ने इससे पहले 2018 में पहली बार यह टूर्नामेंट जीता था। यह उनके करियर का 80वां टाइटल है। दोनों के बीच हुए सभी 11 मैच जोकोविच ने जीते। इसके साथ ही उन्होंने इस साल सभी 23 मुकाबले जीते हैं।