वर्ल्ड कप में पाक के खिलाफ मैच से पहले, इन दो पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम इंडिया को चेताया
Deeksha Mishra
News Editor
16 जून को होने वाले विश्वकप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने चेतावनी दी है. दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने कहा कि पाक के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत को यह सोचकर मैदान में नहीं उतरना चाहिए कि वे ही जीत के दावेदार होंगे. गांगुली ने कहा कि भारत को सावधान रहना चाहिए क्योंकि 2017 चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल में वह खामियाजा भुगत चुकी है.
