x

अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा, प्रैक्टिस सेशन में बॉलिंग नहीं कर पाए

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ में कुत्ते ने काट लिया है। बताया जा रहा है कि अर्जुन इसकी वजह से 15 मई को इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन में बॉलिंग नहीं कर पाए। लखनऊ सुपर सुपरजाइंट्स ने सोमवार रात 8 बजे अर्जुन का एक वीडियो ट्वीट करके यह जानकारी दी। वीडियो में अर्जुन खुद बता रहे हैं कि एक दिन पहले उनके हाथ में एक कुत्ते ने काट लिया है।