रियो ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे डोमिनिक थिएम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थिएम रियो ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। आज उन्होंने स्पेन के जाउमे मुनार को 6-7 (5), 6-4, 6-4 से हराया। दोनों के बीच ये मुकाबला 2 घंटे 41 मिनट तक चला। अगले राउंड में शीर्ष वरीयता प्राप्त डोमिनिक थिएम का मुकाबला इटली के गिआनलुका मगेर से होगा। इस जीत के साथ ही थिएम एटीपी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
