काइल जेमिसन को गुप्टिल की तरह गालियां न सिखा दें युजवेंद्र चहल, टिम साउदी ने लिए चहल के मजे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में चहल के साथ काइल जेमिसन है और वो काइल को हिंदी भाषा सीखते हुए नजर आते है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मार्टिन गुप्टिल के बाद काइल जेमिसन मुझ से हिंदी सीखना चाहते है’. इस पोस्ट पर फैंस चहल का मजाक उड़ा रहे हैं. इस पोस्ट पर दर्शकों ने चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ अभद्र भाषा मत सीखा देना.