संक्रमित पाई गईं बैडमिंटन खिलाड़ी एन सिक्की रेड्डी और फिजियो किरण सी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में भारतीय टीम का कैंप चल रहा है। कैंप में शामिल हुईं शटलर एन सिक्की रेड्डी और नेशनल टीम के फिजियोथेरेपिस्ट किरण सी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। अब इस क्रम में सिक्की और किरण दोनों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई गई। उनका दोबारा आरटी-पीसीआर परीक्षण हो रहा है। इस दौरान बैडमिंटन कैंप को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बंद करा दिया है।
