विजडन पोल में सचिन को पछाड़कर सबसे महान भारतीय टेस्ट बल्लेबाज बने द्रविड़
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
विजडन इंडिया द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए एक पोल में राहुल द्रविड़ को भारत का सबसे महान टेस्ट बल्लेबाज चुना गया है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा गेंद खेलने वाले द्रविड़ ने सबसे ज़्यादा वोट हासिल करके सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। पोल में द्रविड़ को 52 तो वहीं सचिन को 48 प्रतिशत वोट मिले हैं। फाइनल राउंड की वोटिंग में कुल 11,400 फैंस ने हिस्सा लिया था।