द्रविड़ ने कहा- जांच के बाद खिलाड़ी के संक्रमित होने पर क्या होगा?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने सुरक्षित जैव वातावरण में टेस्ट मैच होने पर संदेह जताते हुए कहा, 'अगर क्वारैंटाइन और जांच के बाद भी टेस्ट मैच के दूसरे दिन कोई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिलता है, तो क्या होगा? उन्होंने पूछा, 'ऐसी स्थिति में मैच रद्द होगा या सीरीज?' द्रविड़ ने कहा, ‘फिलहाल इन सभी बातों को लेकर हम स्वास्थ्य विभाग और सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’