क्वॉरेंटाइन में ड्रेसडेन की टीम, तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगी बुंडिशलीगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जर्मन फुटबॉल लीग के प्रमुख क्रिस्टियन सीफर्ट ने कहा कि दूसरी श्रेणी के क्लब डायनेमो ड्रेसडेन की टीम को क्वॉरेंटाइन पर भेजे जाने के बावजूद बुंडिशलीगा को कोई खतरा नहीं है। लीग तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगी। डायनेमो की टीम में कोरोना के दो मामले पाए जाने के बाद उसकी पूरी टीम को 14 दिन तक क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। बता दें 16 मई को सत्र शुरू होगा।
