दक्षिण अफ्रीका के सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हुए डु प्लेसी, क्लासेन पहली बार शामिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसी को केंद्रीय अनुबंध (सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट) से बाहर कर दिया गया है। दूसरी तरफ हेनरिक क्लासेन को पहली बार पुरुषों के 16 सदस्यीय केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया है। इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम की बल्लेबाज लारा गुडाल को भी 15 सदस्यीय अनुबंध में पहली बार चुना गया है। पिछले महीने ही डू प्लेसी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।