गर्दन में चोट की वज़ह से इंग्लैण्ड में विराट का काउंटी मैच हुआ रद्द
Shortpedia
Content Team
Image Credit: twitter
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का इंग्लैण्ड में काउंटी क्रिकेट खेलना रद्द हो गया है. विराट इंग्लैंड के आधिकारिक दौरे से पहले अपनी बल्लेबाजी मजबूत करने के लिए इंग्लैण्ड की सरे टीम की ओर से काउंटी क्रिकेट खेलने जा रहे थे. पर हाल ही IPL मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए उन्हें नेक इंजरी का सामना करना पड़ा. जिसके चलते डॉक्टर्स व BCCI मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने से मना कर दिया है. 15 जून को विराट का अगला फिटनेस टेस्ट किया जाएगा.