100 मीटर की रेस 11.22 सेकंड में पूरी कर दुती ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, जीता स्वर्ण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय महिला धावक दुती चंद ने 59वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में 100 मीटर की रेस 11.22 सेकंड में पूरी कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। फाइनल में दुती ने 11.25 सेकंड का समय निकाला और स्वर्ण जीता। इससे पहले 11.26 सेकंड के साथ ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रचिता मिस्त्री और दुती के नाम था। 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में ओलंपिक में प्रवेश पाने के लिए दुती को 11.15 सेकंड का समय निकालना होगा।
