समलैंगिक रिश्ते को लेकर दुती की बड़ी बहन ने जेल भेजने की दी धमकी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
जहां एक तरफ हिम्मत दिखाते हुए देश की स्वर्ण बेटी और महिला एथलीट दुती चंद ने अपने समलैंगिक रिश्ते में होने की बात को स्वीकार किया है वहीं अब उनके ही रिश्तेदार इस रिश्ते को स्वीकारने से मना कर रहे हैं. इस खुलासे के बाद दुती की बड़ी बहन उनसे खफा हैं. उन्होंने दुती को घर से निकालने और जेल भेजने तक की धमकी दी है. दरअसल, घर में उनकी बड़ी बहन की काफी धाक है और उनसे सभी डरते हैं.
