x

एशियन गेम्स में दुती चंद ने जीता दूसरा सिल्वर मेडल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

एशियन गेम्स-2018 में भारतीय महिला धाविका दुती चंद ने दूसरा सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले दुती चंद ने 100 मीटर की दौड़ में भी सिल्वर मेडल जीता था। ओडिशा की धाविका दुती चंद ने 23.20 सेकंड में 200 मीटर दौड़ पूरी करते हुए दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय धाविका हिमा दास सेमीफाइनल में गलत शुरुआत करने के चलते डिस्क्वॉलिफाइ कर दी गईं थी। अब तक भारत के खाते में एशियन गेम्स में 20 सिल्वर मेडल जबकि 9 गोल्ड और 20 ब्रॉन्ज भी आ चुके हैं।