Coronavirus: 428 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, ईसीबी के मैच और ट्रेनिंग रद्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईसीबी ने प्री-सीजन मैच और ट्रेनिंग रद्द करके कहा- 12 अप्रैल से शुरू हो रहे सीजन को बचाने के लिए ये सब हुआ। ईसीबी काउंटी सीजन भी छोटा कर सकता है। इंग्लिश फुटबॉल लीग ने 428 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया। एटीपी चैलेंजर टूर समेत एटीपी और डब्ल्यूटीए ने 7 जून तक सभी टेनिस टूर्नामेंट टाले। वहीं स्कॉटलैंड में एक फुटबॉल क्लब ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी आधी करने का फैसला किया।
