29 अगस्त से होगी आठवें सीजन की नीलामी, 59 खिलाड़ी किए गए रिटेन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कोरोना वायरस के कारण प्रो कबड्डी लीग (PKL) का आठवां सीजन लंबे समय से आयोजित नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब लगभग दो साल के इंतजार के बाद लीग की वापसी होने जा रही है। आठवें सीजन के लिए टीमों ने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सीजन के लिए कुल 59 खिलाड़ी रिटेन किए गए हैं। सीजन की नीलामी 29 से 31 अगस्त के बीच होगी।