विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए आठ सदस्यीय टीम घोषित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ama
सात से 21सितंबर तक होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए आठ सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। टीम में एशियाई चैंपियन अमित पंघाल (52 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (63 किग्रा), कविंद्र सिंह बिष्ट (57 किग्रा), दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), ब्रिजेश यादव (81 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) को जगह मिली है।