भावुक बेन स्टोक्स बोले- पिता के लिए तमाम उपलब्धियां कुर्बान कर सकता हूं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बोले- अपने बीमार पिता जेरार्ड स्टोक्स को खुश, स्वस्थ देखने के लिए वो तमाम उपलब्धियां कुर्बान कर सकते हैं। बकौल स्टोक्स, 'कुछ शानदार सफलताएं तो कुछ असफलताएं रहीं, लेकिन इस साल मेरे पिता को अस्पताल जाते देखना दुखद रहा। अगर कोई मुझसे कहे कि मैं तुम्हारा सब कुछ लेकर तुम्हारे पिता को खुश, स्वस्थ और तुम्हें क्रिकेट खेलता देखने लायक बना दूं तो मैं कहूंगा बिल्कुल।'
