इंग्लैंड की ऑलराउंडर लौरा ने सभी प्रकार के क्रिकेट को कहा अलविदा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व ऑलराउंडर लौरा मार्श ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। जिसके पीछे प्रमुख कारण द हंड्रेड क्रिकेट लीग का स्थगित होना है। लौरा मार्श क्रिकेट के नए प्रारूप में खेलने के लिए बेताब थीं, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस टूर्नामेंट को स्थगित किया गया है। लौरा मार्श के संन्यास लेने का यही कारण है।