इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड सख्त, क्रिकेटरों के स्मार्ट वॉच पहनने पर लगाई रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
काउंटी क्रिकेट की लाइव स्ट्रीमिंग के मद्देनजर भ्रष्टाचार रोधी नियमों को सख्त करते हुए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आगामी सभी मुकाबलों में क्रिकेटरों के स्मार्ट वॉच पहनने पर रोक लगा दी है। काउंटी क्रिकेट की लाइव स्ट्रीमिंग सर्विसेज के चलन के कारण नियमों को ईसीबी ने कड़ा किया है। अब टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले मैचों में मैदान के अंदर क्रिकेटरों के स्मार्ट वॉच पहनने पर रोक है।
