इंग्लैंड ने की 13 सदस्यीय टीम की घोषणा, मोइन अली-जॉनी बेयरस्टो बाहर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने विकेकीपर जॉनी बेयरस्टो और ऑलराउंडर मोइन अली को वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथम्पटन के रॉस बाउल में 8 जुलाई से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट से बाहर कर दिया है। इस टेस्ट के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। इसी के साथ इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की है साथ ही नौ रिजर्व खिलाड़ियों को भी चुना है।