इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नीदरलैंड दौरा मई 2022 तक के लिए टला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
इंग्लैंड और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बीच मई 2021 में वनडे सीरीज खेली जानी तय थी, अब एक साल के लिए टाल दी गई है। कोरोना महामारी के प्रभाव के कारण अब यह सीरीज मई 2022 तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तीन वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन नीदरलैंड में होना था। बता दें यह सीरीज 'ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग' का हिस्सा थी।