इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बॉब विलिस का 70 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
70 वर्षीय पूर्व इंग्लिश कप्तान और तेज गेंदबाज बॉब विलिस का बुधवार को थायराइड कैंसर के चलते निधन हुआ। विलिस ने इंग्लैंड के लिए 90 टेस्ट मैचों में 325 विकेट लिए। 1981 में हेडिंग्ले में एशेज़ मैच में उन्होंने 43 रन देकर 8 विकेट लिए और इंग्लैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। विलिस को 1981 के एशेज़ सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा।
