न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे को रद्द किए जाने के बाद ईसीबी भी कर रहा है विचार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: cricffit
न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरा रद्द किए जाने के बाद अब इंग्लैंड भी पाकिस्तान दौरे को लेकर विचार कर सकता है। इंग्लैंड को अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा करना है। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को मैच शुरू होने से ठीक पहले पाकिस्तान दौरे को सुरक्षा कारणों की वजह से रद्द करने का ऐलान किया था। अब ईसीबी भी पाकिस्तान दौरे को लेकर 48 घंटे के अंदर पर अपने फैसले से अवगत कराएगा।
