इंग्लैंड बनाम भारत, दूसरा टेस्ट: राहुल ने लगाया शतक, पहले दिन मजबूत स्थिति में पहुंचा भारत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए ओपनर केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली है। राहुल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान कई सारे रिकॉर्ड्स बनाए। उन्होंने 212 गेंदों में अपना छठा टेस्ट शतक पूरा किया है।राहुल एशिया से बाहर संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।