ENG vs SA: एक पारी में 5 कैच लपकने वाले पहले खिलाड़ी बने इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपनी फील्डिंग से दुनिया को हैरान कर दिया है. दरअसल जेम्स एंडरसन की गेंद पर एनरिक नोर्त्ज का कैच लेने के बाद स्टोक्स ने इस पारी में कुल 5 कैच पकड़ी और एक पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया.
