विश्व चैंपियन बनने के बाद भी परेशान हैं, इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन विश्व चैंपियन बनने के बाद नाखुश दिख रहे हैं। मॉर्गन का मानना है कि उनकी टीम ने जिस अंदाज में फाइनल जीता उसके बाद से वो परेशान हैं। एक इंटरव्यू में मॉर्गन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इस तरह का परिणाम होना उचित है, वो भी तब जब दोनों टीमों के बीच अंतर बिल्कुल कम हो। फाइनल में दोनों टीमों ने बराबर का खेल दिखाया।'
