इंग्लिश ऑलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nbt
इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट से संन्यास लिया। 12 जून 2014 को मोईन ने श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक 64 टेस्ट खेले। उन्होंने 2,914 रन बनाए, 195 विकेट झटके। टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 155 रन नाबाद है। 53 रन पर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ 2 सितंबर 2021 को खेला।
