इंग्लिश क्रिकेटर जोस बटलर के घर आई नन्ही परी, वाइफ लुईस वेबर ने दिया मैगी को जन्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर के घर एक बार फिर खुशियां आई. ये धाकड़ क्रिकेटर दोबारा पिता बन गए हैं जिसका ऐलान उनकी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयलस ने किया. जोस बटलर की वाइफ लुईस वेबर ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम मैगी रखा गया. गौरतलब है कि उनकी पहली बेटी जॉर्जिया रोज की पैदाइश अप्रैल 2019 में हुई थी.