मोर्गन ने बनाया इंग्लैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज़ के चौथे मैच में इंग्लैंड ने नेपियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। इंग्लिश कप्तान इयान मोर्गन ने केवल 21 गेंदों पर ही पचासा ठोक दिया और कुल मिलाकर 41 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और इतने ही छक्के लगाए। कप्तान इयान मोर्गन का बनाया पचासा इंग्लैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक लगाया सबसे तेज अर्धशतक है।
