EPL: जीसस के दो गोल से बर्नले को उसके घर में हरा सकी मैनचेस्टर सिटी
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
मैनचेस्टर सिटी की टीम ने गेब्रियल जीसस के दो गोलों की मदद से इंग्लिश फुटबॉल लीग के मैच में बर्नले को उसके घर में 4-1 से शिकस्त दे दी है। इस जीत के साथ मैनचेस्टर ने अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद मैनेजर जुर्जेन क्लोप की टीम लिवरपूल के साथ अंकों का अंतर कम करते हुए आठ कर लिया। वहीं पिछले मैच में सिटी ने न्यूकैसल के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था।
