साइकलिंग चैंपियनशिप में एसो एलबेन ने भारत को जिताया पहला मेडल
Shortpedia
Content Team
इन दिनों भारतीय खिलाड़ी विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. ओलंपिक्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को कई गोल्ड मेडल जीताने के बाद अब साइकिलिंग में भी भारत ने अपना खाता खोल दिया है. अंडमान और निकोबार के रहने वाले 17 वर्षीय एलबेन ने स्विजरलैंड में आयोजित हुई जूनियर साइकिलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम एक बार फिर पूरी दुनिया में चमका दिया है. इससे पहले हिमा दास ने भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था