फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी को मिले पेंशन: अशोक मल्होत्रा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने कहा कि- फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी को पेंशन और मेडिकल सुविधा मिलनी चाहिए, चाहे उसने सिर्फ एक ही रणजी मैच क्यों न खेला हो। साथ ही उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेटर्स की पत्नियों को भी पेंशन दिए जाने की बात कही है। अशोक के अनुसार, ये एसोसिएशन क्रिकेटर्स की भलाई और उनके सम्मान के लिए लगातार काम कर रहा है।
