विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने IPL छोड़ने का फैसला लिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tv9hindi
विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने IPL के 14वें सीजन के दूसरे चरण में महज दो मुकाबले खेलने के बाद टूर्नामेंट छोड़ने का फैसला लिया है। क्रिस ने गुरुवार को आइपीएल की टीम बबल को छोड़कर वापस अपने देश लौटने की जानकारी टीम मैनेजमेंट को दी। लगातार बबल से बबल में यात्रा कर रहे गेल ने मानसिक थकान और टी-20 विश्व कप के लिए खुद को ताजा रखने के लिए इस तरह का फैसला लिया है।
