फॉफ डु प्लेसिस का जवाब- विलजॉन रात को मेरी बहन के साथ सो रहे थे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने मजांसी सुपर लीग के एक मुकाबले में टॉस जीतने के बाद टीम में बदलाव को लेकर ऐसा जवाब दिया कि प्रेजेंटर भी खुद को हंसने से नहीं रोक सके। जब प्रेजेंटर ने प्लेसिस से पूछा कि कोई बदलाव तो प्लेसिस बोले- हां एक बदलाव है, हार्डस विलजॉन; वो नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वो मेरी बहन के साथ सो रहे हैं। दोनों की कल ही शादी हुई है।
