फैन ने चुकाया रोहित, शुभमन, ऋषभ, नवदीप और पृथ्वी के खाने का बिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे, लेकिन जब वह बिल चुकाने पहुंचे तो पता लगा कि नवलदीप सिंह नामक शख्स ने पहले ही उनका भुगतान कर दिया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रति अपना प्यार और सम्मान जताते हुए उनका 118.69 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी करीब 6,683 रुपये का बिल चुकाया। वायरल वीडियो में रोहित शर्मा उस फैन से पैसे वापस लेने को कहते दिखते हैं।
