BCCI द्वारा शेयर की गई 9 खिलाड़ियों की तस्वीर में धोनी के न होने पर फैन्स ने जताई नाराजगी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
13 मिलियन फॉलोवर्स होने की ख़ुशी में BCCI ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 9 खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर की थी। इस फ़ोटो में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को शामिल किया गया था। इसमें धोनी की फ़ोटो न होने पर फैन्स ने नाराजगी जताई और कहा कि बिना धोनी के टीम इंडिया का कोई औचित्य नही।
