वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम निर्णायक वनडे मैच से तेज गेंदबाज दीपक चाहर हुए बाहर
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कमर के निचले हिस्से की तकलीफ से जूझ रहे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चहर वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम और निर्णायक वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा।
