एग्जिबीशन टेनिस मैच खेल कर फेडरर और नडाल ने चैरिटी के लिए जुटाए 25 करोड़ रुपये
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण अफ्रीका में बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ख़र्च करने के लिए रोजर फेडरर फाउंडेशन ने केपटाउन फुटबॉल स्टेडियम में फेडरर और नडाल के बीच चैरिटी टेनिस मैच का आयोजन किया। मैच को देखने के लिए 51,954 फैंस पहुंचे। मैच से करीब 25 करोड़ रुपए की राशि जुटाई गई। मैच में बिल गेट्स और अफ्रीकी कॉमेडियन ट्रेवर नें भी क्रमशः फेडरर और नडाल के साथ जोड़ी बनाकर मैच खेला।
