फीफा के अधिकारियों पर पक्ष में वोट देने के लिए लगा रिश्वत लेने का आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
फुटबॉल की वर्ल्ड संस्था फीफा के पूर्व अधिकारियों पर वर्ल्ड कप की मेजबानी में मदद करने के लिए रिश्वत के आरोप लगे हैं। अमेरिका की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सामने आए मामले के अनुसार फीफा की एक्जीक्यूटिव कमेटी के कई सदस्यों को मेजबानी के लिए पक्ष में वोट देने के लिए रिश्वत मिली या ऑफर दिए गए। फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिनिदाद टोबेगो के जैक वॉर्नर को शेल कंपनियों से लगभग 37 करोड़ मिले।