फीफा ने जारी की विश्व फुटबॉल रैंकिंग, भारत 108वें नंबर पर काबिज; बेल्जियम नंबर वन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फीफा द्वारा जारी विश्व फुटबॉल रैंकिंग में भारतीय पुरुष टीम 108वें नंबर पर है। भारत के अभी 1187 अंक है; उसे न तो एक भी अंक का नुकसान हुआ है और ना ही फायदा। बेल्जियम की टीम पहले, फ्रांस दूसरे, ब्राजील तीसरे पायदान पर काबिज है। कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्थगित है। ऐसे में किसी भी टीम की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ।
