x

राहुल-पांड्या विवाद पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं शर्मिंदा हूं, कई रात नहीं सो पाया'

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: you tube

इन दिनों क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और KLराहुल कॉफी विद करण विवाद को लेकर काफी विरोध झेल रहे हैं. वहीं अब चैट शो के होस्ट करण जौहर ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानता हूं, क्योंकि वो मेरा प्लेटफॉर्म था. मैंने उन्हें मेहमान के तौर पर बुलाया था इसलिए मैं कई रातों तक सो नहीं पाया और सोचता रहा कि इस डैमेज को कंट्रोल कैसे करूं.वहीं अब यह मामला BCCI के पास चला गया है, जो मेरे बूते से बाहर है.