आर्थिक तौर पर तो बेहतर लेकिन गुणवत्ता के हिसाब से यह फुटबॉल का स्वर्णिम युग नहीं- पेले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फुटबॉल फिलहाल आर्थिक तौर पर सबसे अच्छे समय में है, लेकिन महान ब्राजीलियन फुटबॉलर पेले को लगता है कि गुणवत्ता के हिसाब से ये फुटबॉल का स्वर्णिमकाल नहीं है। तीन बार के विश्व कप विजेता खिलाड़ी ने कहा- देशों में बहुत ज्यादा महान खिलाड़ी नहीं है। बकौल पेले, एक समय था जब आप हर देश में दो-तीन महान खिलाड़ी देखते थे, लेकिन आज हमारे पास दो-तीन ही प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं।
