पालेमेरो ओपन की चैंपियन बनीं फ्रांस की फियोना फेरो; मुक्केबाजी में टायसन का मैच पोस्टपोन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फ्रांस की फियोना फेरो ने पालेमेरो ओपन महिला टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में एस्टोनिया की एनेट कोंटावीट को 6-2,7-5 से हराकर खिताबी ट्रॉफी जीती। 23 वर्षीय फियोना का ये दूसरा डब्ल्यूटीए खिताब है। इसके अलावा दूसरी खबर यह है कि पूर्व हैवीवेट विश्व चैंपियन मुक्केबाज माइक टायसन का 12 सितंबर को रॉय जोंस जूनियर के साथ होने वाला मुकाबला स्थगित कर दिया गया। अब यह मुकाबला 28 नवंबर को होगा।
