आल-राउंडर हार्दिक पंड्या पर FIR दर्ज़ , इस नेता पर की थी अभद्र टिपण्णी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Image credit: Twitter/@hardikpandya7
लगता है टीम इंडिया के दिन आजकल अच्छे नहीं चल रहे हैं. पहले मोहम्मद शमी पर कानूनी शिकंजा उसके बाद अब हार्दिक पंड्या पर भी कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी हो रही है. जोधपुर की निचली अदालत में पंड्या पर सोशल साइट ट्विटर पर संविधान निर्माता अंबेडकर के खिलाफ अपशब्द कहने पर मुकदमा दर्ज किया गया है. वही हार्दिक पंड्या इन दिनों आईपीएल के 11वें सीजन की तैयारी कर रहे हैं उन्हें मुंबई ने 11 करोड़ में खरीदा है