विनोद कांबली के खिलाफ एफआईआर, नशे में पत्नी को मारने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india voice
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ यह एफआईआर उनकी पत्नी एंड्रिया ने कराई है। उनकी शिकायत में कहा है कि कांबली ने मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया है। यहां तक कि उन्होंने शराब के नशे में पत्नी की पिटाई भी की है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।